Israel Gaza War: Rafah में इजरायली हमले में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी की मौत, एक घायल
गाजा के रफह शहर में हमले की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की मौत हो गई। सात अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी अंतरराष्ट्रीय कर्मी की मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
![]() Rafah में इजरायली हमले में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी की मौत, एक घायल |
वह व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (डीएसएस) का कर्मचारी था। मृतक की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है, वहीं सूत्रों ने पुष्टि की कि वह भारतीय था और भारतीय सेना का पूर्व जवान था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया कार्यालय ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन में यात्रा कर रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया।
संयुक्त राष्ट्र ने कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को एक बयान में कहा, "उन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग (डीएसएस) के एक कर्मचारी की मौत और एक अन्य डीएसएस कर्मचारी के घायल होने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। जब वे राफा में यूरोपीय अस्पताल जा रहे थे तब उनके संयुक्त राष्ट्र वाहन पर हमला किया गया।"
उन्होंने मारे गए संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा की और पूरी जांच का आह्वान किया।
महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि घटना सोमवार सुबह की है। उनके वाहन पर उस समय हमला हुआ, जब वे राफा में यूरोपीय अस्पताल जा रहे थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा की और पूरी जांच की मांग की। उन्होंने मृत स्टाफ सदस्य के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
फरहान हक ने कहा कि गाजा में संघर्ष से न केवल नागरिकों बल्कि मानवीय कार्यकर्ताओं पर भी भारी असर पड़ रहा है। महासचिव ने तत्काल मानवीय संघर्ष विराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए अपनी अपील दोहराई।
डीएसएस कर्मचारी, 7 अक्टूबर 2023 के बाद से गाजा में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के पहले अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी सदस्य बन गए हैं। अब तक संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले लगभग 190 फलस्तीनी कर्मचारी मारे गए हैं।
उप प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए और घायल हुए डीएसएस कर्मचारियों के नाम और राष्ट्रीयता को गुप्त रखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संबंधित सरकारों और संबंधित परिवार के सदस्यों को सूचित करने की प्रक्रिया में है।
----
संयुक्त राष्ट्र के वाहन में रफह स्थित यूरोपियन अस्पताल जाते समय हुई इस घटना में डीएसएस का एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं सुरक्षा विभाग (डीएसएस) के एक कर्मचारी की मौत और एक अन्य डीएसएस कर्मचारी के घायल होने पर गहरा दुख जताया।
महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा की और पूरी जांच का आह्वान किया। गुतारेस ने जान गंवाने वाले कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बयान में कहा गया है, “गाजा में न केवल नागरिकों पर बल्कि मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं पर भी संघर्ष का भारी असर हो रहा है। महासचिव ने एक बार फिर तत्काल मानवीय युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई की अपील की है।”
गुतारेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किया गया, "हमारे एक सहयोगी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।"
उन्होंने कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के 190 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हुई है।
| Tweet![]() |