रूस के ओर्स्क शहर में बांध टूटने से बाढ़ की स्थिति, 10,987 निवासी प्रभावित

Last Updated 07 Apr 2024 08:40:54 AM IST

रूस के ऑरेनबर्ग ओब्लास्ट के ओर्स्क शहर में बांध टूटने से भारी बाढ़ आ गई है।


रूस के ओर्स्क शहर में बांध टूटने से बाढ़ की स्थिति

बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में घर जलमग्न हो गए लेकिन किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को दी। 

ओर्स्क में मेयर के कार्यालय ने पहले कहा था कि शहर को यूराल नदी से बचाने के लिए बनाया गया बांध टूट गया, जिससे 4,258 घर और 10,987 निवासी प्रभावित हुए हैं।

अभी प्रभावित शहर से बड़े पैमाने पर निकासी अभियान जारी है, जहां कई बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाले गए लोगों की सहायता के लिए छह अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
 

वार्ता
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment