MIG-31 fighter plane ने नॉर्वेजियन सागर के ऊपर अमेरिकी गश्ती विमान को भगाया

Last Updated 07 Oct 2023 09:05:16 AM IST

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक रूसी मिग-31 विमान (MIG-31 fighter plane) ने नॉर्वेजियन सागर के ऊपर एक अमेरिकी गश्ती विमान को रोका।


रूसी लड़ाकू विमान ने नॉर्वेजियन सागर के ऊपर अमेरिकी गश्ती विमान को रोका

रूसी हवाई क्षेत्र नियंत्रण प्रणालियों ने नॉर्वेजियन सागर (Norwegian Sea) के ऊपर राज्य की सीमा की ओर आने वाले एक हवाई जहाज का पता लगाया। इसके बाद उसे रोकने के लिए एमआईजी -31 लड़ाकू विमान (MIG-31 fighter plane) को तैनात किया गया।

विदेशी विमान की पहचान यूएस पी-8ए पोसीडॉन टोही विमान (US P-8A Poseidon reconnaissance aircraft) के रूप में की गई।

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी लड़ाकू विमान को देख अमेरिकी विमान सीमा से दूर चला गया।

आईएएनएस
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment