अमेरिका के नाइट क्लब में भी गोलीबारी, 12 को लगी गोली, 3 गंभीर रूप से घायल

Last Updated 23 Jan 2023 10:48:52 AM IST

अमेरिकी राज्य लुसियाना की राजधानी बैटन रूज के एक नाइट क्लब में 12 लोगों को गोली मार दी गई।


अमेरिका के नाइट क्लब में 12 को मारी गोली

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार शाम पुलिस प्रवक्ता ल जीन मैकनीली जूनियर ने कहा कि अन्य घायलों की हालत स्थिर है।

मैकनीली ने कहा कि गोलीबारी देर रात करीब 1.30 बजे डायर बार और लाउंज में हुई।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, और गोली मारने का मकसद का भी पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना शनिवार की रात स्टार बॉलरूम डांस स्टूडियो में हुई, जहां हजारों लोग चंद्र नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

आईएएनएस
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment