अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

Last Updated 23 Jan 2023 06:15:48 AM IST

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ‘लूनर न्यू ईयर’ का जश्न मनाए जाने के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।


अमेरिका में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

गोलीबारी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लॉस एंजिल्स शेरिफ विभाग के कैप्टन एंड्रयू मेयर ने कहा कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा, अधिकारी ‘डांस बॉलरूम’ में गए और अग्निशमन कर्मियों ने घायलों का इलाज किया। मोंटेरे पार्क में 60 हजार लोग रहते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मोंटेरी पार्क में गोलीबारी की ये घटना रात करीब 10.20 बजे हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मौतों की पुष्टि करते हुए घटना में घायल हुए लोगों की संख्या और न ही किसी को गिरफ्तार करने का खुलासा किया है। जबकि लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा है कि गोलीबारी की घटना के पीछे संदिग्ध पुरुष है।

लॉस एंजिल्स से लगभग 13 किमी पूर्व में स्थित इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसमें बड़ी एशियाई आबादी रहती है। लॉस एंजिल्स टाइम्स ने एक चश्मदीद का हवाला देते हुए कहा कि तीन लोग उसके रेस्तरां में दौड़ते हुए आए और उससे दरवाजा बंद करने के लिए कहा, क्योंकि इलाके में मशीन गन वाला एक व्यक्ति था।

एपी
मोंटेरी पार्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment