इंडोनेशिया में सुबह लगे भूकंप के जोरदार झटके, 6.2 तीव्रता का भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं

Last Updated 10 Sep 2022 09:55:29 AM IST

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस हुए।


इंडोनेशिया भूकंप (फाइल फोटो)

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 आंकी गई। यह जानकारी देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी। स्थानीय समाचार एजेंसी ने कहा कि भूकंप को तीव्रता को वर्गीकृत किया गया है, जो पहले 6.0, 5.9 और 5.5 की तीव्रता के साथ प्रांत में आया।

भूकंप सुबह 7.05 बजे आया, जिसका केंद्र मेम्बरमो तेंगाह जिले से 37 किमी उत्तर-पश्चिम में और पृथ्वी के नीचे 10 किमी की गहराई पर था।

एजेंसी के अनुसार, भूकंप में सुनामी को ट्रिगर करने की क्षमता नहीं थी।

भूकंप में किसी के हताहत होने या नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आईएएनएस
जकार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment