यूक्रेन के क्षेत्रीय प्रशासन की इमारत पर रूस के हवाई हमले में 12 लोगों की मौत
Last Updated 30 Mar 2022 11:58:46 AM IST
यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर मायकोलायिव में एक क्षेत्रीय प्रशासन की इमारत पर रूस की सेना के हवाई हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।
![]() |
यह जानकारी यूक्रेन के गृह मंत्रालय की प्रेस सेवा ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8.45 बजे हवाई हमले ने 9 मंजिला इमारत के केंद्रीय खंड को नष्ट कर दिया।
मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद 18 लोगों को मलबे से बचाया गया।
मंत्रालय ने कहा कि तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
| Tweet![]() |