बाइडेन, पुतिन ने यूक्रेन संकट पर फोन पर चर्चा की

Last Updated 13 Feb 2022 10:21:35 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन के हालात पर फोन पर बातचीत की।


बाइडेन, पुतिन ने यूक्रेन संकट पर फोन पर चर्चा की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के बयान और क्रेमलिन का हवाला देते हुए बताया कि लगभग एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रन की स्थिति और संबंधित सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन ने पुतिन को स्पष्ट कर दिया " संयुक्त राज्य अमेरिका कूटनीति में शामिल होने के लिए तैयार है। ये अन्य परिदृश्यों के लिए समान रूप से तैयार है।"

स्पुतनिक ने क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से बताया कि रूस को सुरक्षा गारंटी पर अमेरिका से ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उषाकोव ने कहा कि रूस जल्द ही सुरक्षा गारंटी पर अमेरिका और नाटो को अपनी प्रतिक्रिया देगा। दोनों नेताओं ने संपर्क जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।



क्रेमलिन ने कहा कि व्हाइट हाउस अपनी प्रमुख सुरक्षा चिंताओं को दूर करने में विफल रहा है और बाइडेन प्रशासन बार-बार पुतिन की सरकार को यूक्रन पर आक्रमण करने के लिए गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी देता है।

आईएएनएस
वाशिंगटन/मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment