नानचिंग नरसंहार पीड़ित स्मृति दिवस आयोजित
Last Updated 13 Dec 2021 10:52:28 PM IST
13 दिसम्बर को चीन पर आक्रमण करने वाली जापानी सेना ने नानचिंग पर कब्जा किया और 6 हफ्तों तक नरसंहार किया।
![]() नानचिंग नरसंहार पीड़ित स्मृति दिवस आयोजित |
इस दौरान 3 लाख से अधिक लोगों की जानें गयीं। अब तक इस नरसंहार में पंजीकृत बचे लोगों की संख्या केवल 61 है। 13 दिसम्बर की सुबह चीन के नानचिंग में नानचिंग नरसंहार पीड़ित स्मृति दिवस की एक गतिविधि आयोजित की गयी।
चीन के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब तीन हजार प्रतिनिधियों ने रस्म में हिस्सा लिया। राष्ट्र गीत गाने के बाद लोगों ने नानचिंग नरसंहार में मारे गये मृतकों के प्रति शोक प्रकट करने के लिए फूल मालाएं अर्पित कीं।
नानचिंग शहर में वायु रक्षा अलार्म बजाया गया। 84 युवाओं ने नानचिंग शांति घोषणा पत्र पढ़ा और लोगों ने शांति घंटी बजायी और शांति कबूतर छोड़े।
| Tweet![]() |