इक्वाडोर : जेल में गिरोहों के बीच लड़ाई, 68 कैदी मारे गए
इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल ‘लिटोरल पेनिटेंशरी’ के अंदर शनिवार को प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच लंबे समय तक चली गोलीबारी में 68 कैदी मारे गए और 25 लोग घायल हो गए।
![]() इक्वाडोर : जेल में गिरोहों के बीच लड़ाई, 68 कैदी मारे गए |
अधिकारियों ने बताया, घटना के काफी देर बाद तक स्थिति अनियंत्रित रही। जेल के अंदर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई का यह ताजा मामला है।
घटना तटीय शहर गुआयाकिल में जेल में सुबह होने से पहले हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ शव झुलसे हुए, जेल के अंदर जमीन पर पड़े दिख रहे हैं।
गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने कहा, शुरुआती लड़ाई करीब आठ घंटे तक चली। कैदियों ने पैवेलियन दो में जाने के लिए दीवार को डायनामाइट से उड़ाने का प्रयास किया और आगजनी की।
उन्होंने कहा, हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ रहे हैं, यह बहुत मुश्किल है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता कालरेस जिजोन ने बताया, हमें लिटोरल पेनिटेंशरी में नई झड़पों की सूचना मिली है..हॉल 12 के कैदियों ने हॉल सात के उन लोगों पर हमला किया, जो कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
लगभग 700 पुलिस अधिकारी जेल के अंदर एक दल के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या अधिकारियों ने परिसर पर नियंतण्रहासिल कर लिया है या घटना में क्या कोई और हताहत हुआ है।
| Tweet![]() |