तुर्की और यूनानी द्वीप में भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 39 हुई
Last Updated 01 Nov 2020 06:13:03 AM IST
तुर्की के पश्चिमी तट और यूनान के सामोस द्वीप के बीच स्थित इजियन सागर में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 39 हो गई है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
![]() तुर्की और यूनानी द्वीप में भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या बढकर 39 हुई |
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शनिवार को बचाव दलों ने इमारतों के मलबों के नीचे दबे और जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए अभियान चलाया।
राष्ट्रपति रजब तैयब एदरेआन ने कहा कि करीब 103 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग मकानों के मलबे में फंसे हैं।
शुक्रवार दोपहर आए भूकंप के कारण तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में कई इमारतें ढह गईं।
| Tweet![]() |