पाक ने भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा किया

Last Updated 16 Jun 2020 01:26:20 AM IST

भारत की कड़ी आपत्ति के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है।


पाक ने भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा किया

दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से भारतीय दूतावास पर लौट आए हैं।  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कथित तौर पर एक व्यक्ति को कार से कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद भागने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए हुए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। उधर, भारत ने इस मामले पर नई दिल्ली में पाक उच्चायोग के उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

जियो न्यूज ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को उद्धृत करते हुए अपनी खबर में कहा कि एक बीएमडब्ल्यू कार ने शहर की एंबेसी रोड पर सुबह करीब आठ बजे एक पैदलयात्री को टक्कर मारी और उसके बाद वहां से भागने की कोशिश की। पैदल यात्री इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर में कहा गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें इस्लामाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पाकिस्तान मिशन के प्रभारी को विदेश मंत्रालय ने समन किया और दो भारतीय अधिकारियों की गिरफ्तारी की खबर पर उन्हें आपत्ति पत्र जारी किया गया।

एजेंसी
इस्लामाबाद/नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment