दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3,000 के पार, 88,000 प्रभावित

Last Updated 02 Mar 2020 10:10:42 AM IST

कोरोना वायरस के कारण चीन में और 42 लोगों की मौत के साथ ही दुनियाभर में इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,000 के पार पहुंच गई है।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि सभी 42 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। आयोग ने यह भी कहा कि अब वायरस का प्रकोप कम हो रहा है और संक्रमण के नए मामले सामने आने की रफ्तार भी कम हुई है।

चीन में 2912 मौतें, 79 हजार से अधिक प्रभावित

चीन में कोरोनवायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,912 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 80,000 से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रविवार को चीन में कोरोनावायरस के 202 नए कन्फर्म मामलों और 42 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुईं। आयोग ने कहा कि इस बीच 141 नए संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं। ठीक होने के बाद रविवार को 2,837 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 255 घटकर 7,110 रह गई।

आयोग ने कहा कि 2,912 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि मध्यरात्रि तक कुल कन्फर्म मामलों की संख्या 80,026 तक हो गई है। 32,652 रोगियों का अभी भी इलाज चल रहा है और 44,462 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

आयोग ने कहा कि 715 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

आयोग ने कहा कि 46,219 लोगों को मरीजों के करीबी संपर्क में होने के कारण अभी भी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। रविवार को 8,154 लोगों को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई।

मध्यरात्रि तक, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में दो मौतों सहित 98 मामलों की पुष्टि हुई थी, मकाऊ एसएआर में 10 और ताइवान में एक की मौत सहित 40 मामलों की पुष्टि हुई थी।

हांगकांग में 36 मरीजों, मकाऊ में आठ और ताइवान में 12 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 500 नये मामले सामने आए

दक्षिण कोरिया में सोमवार को कोरोना वायरस के लगभग 500 नये मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले दक्षिण कोरिया से सामने आए हैं।      

कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्रों (केसीडीसी) ने कहा कि देश में चार और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 22 हो गई है।      

केसीडीसी के अनुसार सोमवार को 476 नये मामलों की घोषणा के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या 4,212 हो गई है। सोमवार को अधिकतर मामले दाएगु और उत्तरी ग्योंगसेंग प्रांत से सामने आए हैं।

आइए जानते हैं क्या है अन्य देशों का हाल।

हॉन्ग कॉन्ग में 94 मामले, दो मौतें मकाऊ : 10 मामले दक्षिण कोरिया : 3736 मामले, 20 मौतें जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 961 मामले, 12 मौतें इटली : 1576 मामले, 34 मौतें ईरान : 978 मामले, 54 मौतें सिंगापुर :106 मामले

अमेरिका : 72 मामले, 1 मौत कुवैत : 45 मामले थाईलैंड : 42 मामले, 1 मौत बहरीन : 38 मामले ताइवान : 40 मामले, एक मौत ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले,1 मौत मलेशिया : 29 मामले जर्मनी : 66 मामले फ्रांस : 100 मामले, दो मौतें स्पेन : 71 मामले वियतनाम : 16 मामले ब्रिटेन : 23 मामले संयुक्त अरब अमीरात : 21 मामले कनाडा : 20 मामले इराक : 19 मामले रूस : 5 मामले

स्विट्जरलैंड : 10 मामले ओमान : 6 मामले फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत भारत : 3 मामले क्रोएशिया : 7 मामले यूनान : 7 मामले इजराइल : 5 मामले लेबनान : 7 मामले पाकिस्तान : 4 मामले फिनलैंड : 5 मामले ऑस्ट्रिया : 5 मामले स्वीडन :12 मामले मिस्र : 1 मामला अल्जीरिया : 1 मामला अफगानिस्तान : 1 मामला नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला जॉर्जिया : 2 मामले एस्टोनिया : 1 मामला बेल्जियम : 2 मामला नीदरलैंड : 1 मामला रोमानिया : 3 मामला नेपाल : 1 मामला श्रीलंका : 1 मामला कंबोडिया : 1 मामला नॉर्वे : 2 मामला डेनमार्क : 2 मामला ब्राजील : 1 मामला नाइजीरिया: 1 मामला अजरबैजान: 1 मामला मोनाको: 1 मामला कतर: 1 मामला बेलारूस: 1 मामला

एजेंसियां
बीजिंग


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment