चिली का सैन्य विमान लापता, 38 लोग थे सवार

Last Updated 10 Dec 2019 11:38:04 AM IST

दक्षिण अमेरिकी देश चिली की वायु सेना के एक विमान का अंटार्कटिका के ऊपर से गुजरते समय रडार से सात घंटें तक संपर्क टूटने के बाद माना जा रहा कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।


वायु सेना के विमान में कुल 38 लोग सवार थे।

वायुसेना ने एक बयान जारी करके कहा कि एविएशन ग्रुप 10 के हरकूलस सी -130 विमान ने सोमवार सुबह 04:55 बजे उड़ान भरी जिसके बाद 06:13 बजे उसका रेडियो से संपर्क टूट गया। अब माना जा रहा है कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

बयान के अनुसार इस बारे में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को सूचित कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का पता लगाने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया है।

विमान में सवार 38 लोगों में से 17 चालक दल के सदस्य और 21 यी बताएं जा रहे हैं।  विमान सैन्य अड्डे  पर ईंधन की आपूर्ति करने वाली एक तेल पाइपलाइन का संचालन करने के लिए कर्मचारियों को ले जा रहा था।

 

 

स्पूतनिक
ब्यूनस आयर्स


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment