Amavasya List 2024 : साल 2024 में कब-कब है अमावस्या, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated 02 Jan 2024 11:02:11 AM IST

Amavasya 2024 : हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है।


Amavasya List 2024

Amavasya 2024: अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन तर्पण, श्राद्ध, पूजा, पाठ करने से पितृ दोष दूर होता है और उनके घर में सुख -समृद्धि आती है। पितर खुश होकर आपको खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। जप-तप और दान पुण्य भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता की मानें तो इस दिन गंगा स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं साल 2024 में कब - कब पड़ेगी अमावस्या तिथि।  

Amavasya List 2024 : अमावस्या तिथि 2024
11 जनवरी 2024 - पौष अमावस्या

9 फरवरी 2024 - माघ अमावस्या

10 मार्च 2024 - फाल्गुन अमावस्या

8 अप्रैल 2024 - चैत्र अमावस्या

8 मई 2024 - वैशाख अमावस्या

6 जून 2024 - ज्येष्ठ अमावस्या

5 जुलाई 2024 - आषाढ़ अमावस्या

4 अगस्त 2024 - श्रावण अमावस्या

2 सितंबर 2024 - भाद्रपद अमावस्या

2 अक्टूबर 2024 - अश्विन अमावस्या

1 नवंबर 2024 - कार्तिक अमावस्या

1 दिसंबर 2024 - मार्गशीर्ष अमावस्या

30 दिसंबर 2024 - पौष अमावस्या

अमावस्या के दिन किन चीजों को नहीं करना चाहिए  - Amavasya List 2024
अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
मदिरा पान से दूर रहें।
अमावस्या पर ब्रह्मचर्य का पालन जरुर करना चाहिए।
अमावस्या के दिन बाल, नाखून आदि काटना वर्जित माना गया है।
बालों को धोना भी सही नहीं माना जाता।
किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment