Aaj Ka Rashifal 21 Oct : कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 21 Oct 2023 06:56:40 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 21 October In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 21 Oct

मेष राशि : इस राशि के लोगों के लिए  दिन ठीक रहेगा। काफी दिनों से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आपके मन की मुराद पूरी हो सकती है।

बृषभः शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। किसी से झगड़ा हो सकता है, संभल कर रहें।  सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।  

मिथुनः आज परिवार में आपका मान - सम्मान बढ़ सकता है। संतान की तरफ से दुखी रहे सकते हैं। किसी से अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्कः सेहत का ध्यान रखें, वरना बीमार पड़ सकते हैं। आज छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।  

सिंहः आज हर कोई आपकी बातों से प्रेरणा लेगा। आज राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आज आप धार्मिक कार्यों में अपना मन लगाएंगे।

कन्याः इस राशि के लोगों के लिए दिन एक दम मिलाजुला रहने वाला है। अटके काम आज पूरे होंगे और दोपहर बाद आपको धन का लाभ होगा।

तुलाः आज का दिन आपके लिए एकदम सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप कार्यों में आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों लेकर आज किसी से बातचीत हो सकती है।

वृश्चिकः आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दोपहर बाद बिजनेस एक दम ठीक चलेगा। दिन शुभ है।

धनुः किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपके कार्य  जो लंबे समय से रुके हुए थे, वो आज पूरे हो सकते हैं।  

मकरः आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी।

कुंभः आपको अपने बड़ों की बात सुननी होगी और समझनी होगी, नहीं तो वो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।  

मीनः आज आप किसी भई कार्यों  को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, वरना कोई गलती हो सकती है। आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। दिन शुभ है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment