कश्मीर समस्या

Last Updated 26 Mar 2019 05:15:32 AM IST

भारत में मैं कई राजनेताओं को जानता हूं किंतु मैंने उनमें दिमाग नहीं पाया। मेरा एक मित्र भारतीय सेना का कमांडर इन चीफ था। उनका नाम था जनरल चौधरी।


आचार्य रजनीश ओशो

जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो इस आदमी ने प्रधानमंत्री से हमले का मुकाबला करने की अनुमति मांगी। कहा कि इस समय सिर्फ  रक्षात्मक होने से कुछ नहीं होगा। सरल सैन्य रणनीति है कि बचाव का सबसे अच्छा तरीका आक्रामक होना है। चौधरी का सुझाव था कि पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर हमला किया है, तो हमें पाकिस्तान पर चार-पांच मोचरे से आक्रमण करना चाहिए। वे समझ नहीं पाएंगे कि अपनी सेना कहां भेजें? लेकिन उफ्फ ये राजनेता!

प्रधानमंत्री नेहरू ने उन्हें कहा कि सुबह तक 6 बजे तक इंतजार करो। जनरल चौधरी ने मुझे बताया कि उसके बाद उन्हें सेना से निकाल दिया गया था, लेकिन यह बात सार्वजनिक नहीं की गई। सार्वजनिक रूप से तो वे ससम्मान सेवानिवृत्त हुए। मगर उनसे कहा गया था-‘या तो इस्तीफा दें या आपको बाहर निकाल देंगे।’ अपराध क्या था उनका? अपराध था कि उन्होंने छह बजे के स्थान पर सुबह 5 बजे पाकिस्तान पर हमला कर दिया क्योंकि उनकी नजर में यही सही समय था। सुबह पांच बजे का समय एकदम उपयुक्त था-सब लोग सो रहे थे, वे लोग हक्के-बक्के रह गए।

और उसने जैसा कहा था, वैसा ही हुआ-उसने पूरे पाकिस्तान को थरथरा दिया। देखते ही देखते भारतीय सेनाएं पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर से सिर्फ  15 मील दूर रह गई। तब तक राजनेता क्या कर रहे थे? पूरी रात नेहरू और उनकी कैबिनेट विचार-विमर्श में उलझी रही-ऐसा करने का क्या नतीजा होगा, वैसा करने से क्या होगा और सुबह 6 बजे तक भी वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए। तभी उन्होंने रेडियो पर सुना-‘जनरल चौधरी लाहौर में प्रवेश कर रहे हैं।’ यह स्थिति राजनेताओं के लिए असहनीय थी।

उन्होंने लाहौर से सिर्फ  15 मील दूर उन्हें रोक दिया और जहां तक मैं समझता हूं, यह मूर्खता की पराकाष्ठा थी। उस दिन लाहौर जीत लिया जाता तो कश्मीर की समस्या और भारत का सरदर्द हमेशा के लिए हल हो गया होता। कश्मीर के उस क्षेत्र की समस्या अब कभी हल नहीं हो सकती, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया है-और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जनरल चौधरी को वापस आने के लिए कहा गया। कहा गया कि भारत एक अहिंसक देश है, और आपने आदेश का इंतजार नहीं किया।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment