Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: जानिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2025: जानिए कैसा रहेगा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल। साथ ही जानेंगे इस सप्ताह कौन-कौन से हैं त्यौहार।
![]() जानिए 28 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार |
मेष-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इस स्वभाव को सुधारें।
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उदेश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय मत लेवें।
मिथुन-सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क- प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा और कार्यकुालता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह-नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को कुशल व्यवहार से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय रहेगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईवर की शरण में केंद्रित होगा।
तुला-पुरानी समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितों के विवाह तय होने के समय है। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-आय के नये साधन सुलभ होंगे। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र छवि कुप्रभावित हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा।
धनु-आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।
मकर-कमजोर मनोबलवण नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय का योग है। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ-राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोध संभव। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुालता से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। रविवार एवं सोमवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों मं कटुता न पैदा करें। शिक्षा में कुछ चिंताएं रहेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
29 सितम्बर-भद्रा शुरु अप. 04:32 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 05:19 बजे तक, भद्र काली अवतार, सरस्वती देवी का आह्वान। 30 सितम्बर-श्री दुर्गाष्टमी व्रत, अष्टमी का हवन आज ही करें, महाष्टमी, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी पूजन प्रात: 06:18 बजे के बाद। 1 अक्टूबर-श्री दुर्गा नवमी व्रत, नवमी का हवन आज ही करें, शस्त्रादि पूजा। 2 अक्टूबर-श्री विजया दशमी, दशहरा। 3 अक्टूबर-पंचक (पचखा) शुरु रात्रि 09:28 बजे से। 04 अक्टूबर-पंचक (पचखा), शनि प्रदोष व्रत, कात्तिर्क मास के लिए द्वि-दल त्याग व्रत शुरु। 5 अक्टूबर-पंचक (पचखा), सतगुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ज्योति जोत।
| Tweet![]() |