Aaj Ka Rashifal, Tuesday, August 26, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 26 अगस्त, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, August 26, 2025: आज मंगलवार, 26 अगस्त, 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोग क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : मनोबल एवं अभिब्यक्ति के अभाववश प्रतिभा को उजागर करने में अक्षम होंगे। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को उद्वेलित करेंगी।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। अपने मन से नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता पर ध्यान दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें।
कर्क : काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
सिंह : धामिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा होगा। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे।
कन्या : जीवन में अचानक हो रही उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य से काम लें। विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में विलम्ब से मन चिंतित होगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कटुता के आसार हैं।
तुला : अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि को प्राप्त करेंगे। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य शुरु करेंगे, तो सफलता मिलेगी। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक : घर में कुछ तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में थोड़ा साधनाभाव की अनुभूति होगी।
धनु : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कार्यों की पूर्ति हेतु व्यस्तता बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
मकर : अपनी आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। लेन-देन में सावधानी बरतें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्य में विलम्ब संभव।
कुंभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति होने के आसार हैं। कोई अवरोधिक कार्य संभव।
मीन : प्रयासरत् क्षेत्रो में नई उमंग की अनुभूति करेंगे। नई सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न भागें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
| Tweet![]() |