Aaj Ka Rashifal, Thursday, August 7, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 7 अगस्त, 2025 का राशिफल

Last Updated 07 Aug 2025 08:25:29 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Thursday, August 7, 2025: आज बृहस्पतिवार, 7 अगस्त, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 7 अगस्त, 2025 का राशिफल

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय।

बृषभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव। संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा।              
कर्क : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगावें।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटुवचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहो का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या : जीवन में कठिनाईयों से न घबराएं आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग करें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

तुला : महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय के योग है। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसंनता लाऐगी।

वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

धनु : पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा देवे। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।

मकर : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। 

कुंभ : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने देवे। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। संबंधों मे प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment