Aaj Ka Rashifal 15 June : आज इन 4 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, जानें अन्य राशियों का हाल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 15 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 15 June |
मेष : आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें तथा व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं।
वृषभ : शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते काम में अवरोध हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन : नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अपनी भाषा शैली पर ध्यान दें और तनाव से बचें।
कर्क : कारोबार में नयी योजना बनेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं।
सिंह :जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश में हैं उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।
कन्याः छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।
तुलाः धन को लेकर चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है
वृश्चिक: धन लाभ को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रह सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के नए काम में लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे।
धनुः पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। अविवाहित लोगों को अपना प्यार मिलने की संभावना बनेगी। विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
मकरः अचानक से हुए धन लाभ से मन प्रसन्न होगा। किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ :आज का दिन आपके लिए कहीं घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन : आपको लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है।
| Tweet![]() |