Aaj Ka Rashifal 22 May: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 22 मई, 2024 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 May: आज का दिन कुंभ, मीन और मकर राशि वालों के लिए है खास, आईए जानते हैं आज के राशिफल में क्या कहते हैं सितारे।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से सलाह लें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव।
मिथुन : नई व्यावसायिक यात्राओं का योग है। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूलता रहेगी।
कर्क : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास करायेंगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : घरेलू दायित्वों की चिंता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। भविष्य और रोजगार को लेकर मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। छोटी-छोटी घरेलू बातों को बाहरी लोगों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
तुला : भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
वृश्चिक : साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होंगे।
धनु : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छविश्वासबनायें।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं रहेंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें।
कुंभ : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मीन : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
| Tweet![]() |