जानिए कैसा रहेगा 21 से 27 अप्रैल, 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 21 Apr 2024 06:31:08 AM IST

21 से 27 अप्रैल, 2024 का साप्ताहिक राशिफल में जानिए कौन सी राशि वालों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव।


साप्ताहिक राशिफल

कर्क-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।

सिंह-इस सप्ताह कुछ नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकते हैं। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।   

कन्या-इस सप्ताह पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। विषम स्थिति में विवेक से काम लें। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति  चिंतित होंगे। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा।

तुला-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्णकार्यों की पूर्ति न होने से चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।  

वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   

धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। महत्वपूर्णकार्यों की पूर्ति का मन पर दबाव बढ़ेगा। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर-कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। रोजगार में प्रतिभा में निखार आयेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में असंतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी संभावनाएं मन में उमंग का संचार करेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।  

कुंभ-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। कुछ नये आसारों से क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार से संबंधो को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।  

मीन-महत्वपूर्णकार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति को लेकर मन परेशान होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment