Aaj Ka Rashifal 10 April: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, 10 अप्रैल, 2024 का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज बुधवार, 10 अप्रैल, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 10 April, 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:00, काशी-प्रात: 05:40, कानपुर-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:31, देहरादून-प्रात: 05:56, गोरखपुर-प्रात: 05:37, लखनऊ-प्रात: 05:47 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:44, काशी-सायं 06:18, कानपुर-सायं 06:30, पटना-सायं 06:10, देहरादून-सायं 06:42, गोरखपुर-सायं 06:18, लखनऊ-सायं 06:28 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06.52, काशी-प्रात: 06.33, कानपुर-प्रात: 06.42, पटना-प्रात: 06.24, देहरादून-प्रात: 06:46, गोरखपुर-प्रात: 06.29, लखनऊ-प्रात: 06.39 बजे। दैनिक
चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 08.42, काशी-रात्रि 08:12, कानपुर-रात्रि 08:25, पटना-रात्रि 08:03, देहरादून-रात्रि 08:42, गोरखपुर-रात्रि 08:13, लखनऊ-रात्रि 08:23 बजे।
राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय चैत्र 20, शक् संवत् 1946। चैत्र शुक्ल द्वितीया, संवत् 2081, सौर (मीन)चैत्र मास की 29, प्रविष्टें। रमजान 30, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया सायं 17:32 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:05 बजे तक तदन्तर, कृत्तिका नक्षत्र शुरु। विष्कुम्भ योग प्रात: 10:37 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। बालेन्दु व्रत, नेत्रव्रत, दलनोत्सव, मंगल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में पूर्वा. 11:08 बजे प्रवेश करेगा।
आइए जानते हैं दैनिक राशिफल
मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायार्ें में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : सगे संबंधों के बीच व्यवहार कुशल बनें। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अच्छी छवि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित दिखेंगे।
कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।
तुला : दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। परिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति करेंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।
कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव। निराशावादी विचारों को मन नें स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।
| Tweet![]() |