Aaj Ka Rashifal 9 April, 2024: जानिए कैसा रहेगा आज का राशिफल, मेष राशि वालों के लिए है आज दिन खास

Last Updated 09 Apr 2024 07:42:01 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज के राशिफल (Today Horoscope 9 April 2024 Ka Rashifal) में आपको बताएंगे मेष राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों है खास।


दैनिक राशिफल

मेष : मन कुछ असामान्यताओं का शिकार होगा। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। रोजगार क्षेत्र में अवनरत व्यस्तता रहेगी।

बृषभ : आपका ज्यादा बोलना प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है।  अत: इसे सुधारें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी नकारात्मकता प्रगति में बाधक होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।

मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने प्रसन्न होंगे। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। वाक्पटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूजी है।

कर्क : स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।

सिंह : पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।

कन्या : बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे। किसी नये क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।

तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

वृश्चिक : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं का समाधान होगा।

धनु : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। सगे-संबंधियों के बीच आलोचनात्मक रवैया छवि को कुप्रभावित कर सकता है। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।

मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कल्पनाएंअपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।

कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़े ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घर में लाभकारी स्थिति रहेगी।
 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment