Aaj Ka Rashifal 8 April: इन राशि के जातकों को आज झेलनी पड़ेगी परेशानी, पढ़ें 8 अप्रैल का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 8 April 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 8 April: |
मेष : धन से जुड़ी समस्याओं का आज अंत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी, जुकाम या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
वृषभ : मकान - जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।
मिथुन : सरकारी कार्य बिना अवरोध के आज पूर्ण होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क : जीवन साथी के साथ तालमेल बना कर चलें, उचित रहेगा। आपको कोई परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी।
सिंह : आपकी आय तथा जमा धन राशि में बढ़ोत्तरी के योग बने रहेंगे। नौकरी में स्थितियां पहले से और अच्छी होंगी।
कन्या : सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कोई अच्छी खबर आपकी खुशी बढ़ा सकती है।
तुला : आप अपनी सुख - सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार को लेकर हालात और मजबूत होंगे।
वृश्चिक : धन को लेकर स्थितियां सुधरेंगी तथा अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे।
धनु : जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। निजी सुखों में वृद्धि संभव है। अचानक गुप्त धन लाभ होगा।
मकर : स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा तथा उस पर खर्च भी हो सकता है।
कुंभ: करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। नयी जॉब अप्लाई के लिए दिन शुभ है।
मीन : नौकरी तथा व्यापरिक क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता प्राप्त होगी।
| Tweet![]() |