Aaj Ka Rashifal 20 February 2024: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 20 फरवरी का राशिफल

Last Updated 20 Feb 2024 07:53:13 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 20 February Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 20 February 2024

मेषः धन वृद्धि की स्थिति के लिहाज से आज का दिन बढ़िया हो सकता है। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास पूर्ण होते नज़र आएंगे।

वृषभ: नौकरी कर रहे जातकों को कोई अतिरिक्त कार्य आज प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लोग नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे।   

मिथुनः  आज धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कर्कः  भाग्य का भरपूर सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। इसके चलते आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती रहेगी।

सिंहः  भाई-बहनों का सहयोग आपको भरपूर प्राप्त होगा। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

कन्याः आप अपने पराक्रम के बल पर नौकरी तथा व्यापार में नई ऊंचाई  प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यों की अधिकता के चलते कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं।

तुलाः  कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुरूप बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में स्थिति अच्छी बनेगी। आज का दिन शुभ है।  

वृश्चिक:धन लाभ की स्थिति उजागर हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है।

धनुः  आलस्य में वृद्धि होने के कारण आपके कार्य देरी से पूर्ण हो सकते हैं। छात्र वर्ग को पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकरः कामकाज को लेकर आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। पिता से मतभेद या पिता को कष्ट संभव है।

कुंभ : दिन की शुरुआत धनलाभ के साथ हो सकती है। भाइयों का सहयोग मददगार साबित हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा

मीनः आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दिन की शुरुआत में कार्यो में सफलता मिलेगी।   

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment