Aaj Ka Rashifal 15 February: वृषभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, पढ़ें 15 फरवरी का राशिफल

Last Updated 15 Feb 2024 07:50:30 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 15 February Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 15 February

मेषः आज आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ: जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। धन लाभ होगा।   

मिथुनः  व्यापारिक साझेदारों के साथ आज आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ सकती है।

कर्कः आज कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सुख - सुव‍िधाओं पर खर्च कर सकते हैं। आज का दिन कई उपलब्धियों भरा हो सकता है।

सिंहः नए जॉब ऑफर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्याः समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके आस - पास के लोग आपसे सलाह मशवि‍रा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।

तुलाः कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारो को पनपने न दें। सेहत ठीक रहेगी।  

वृश्चिक: कोई बड़ी व्यवसाय‍िक डील होने से खुशी प्राप्त होगी। विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।  जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

धनुः  मुख से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। लोग आपकी सलाह लेंगे और उस पर अमल करेंगे।

मकरः  मन में किसी के लिए गलत विचार न लायें। नौकरी वर्ग को फायदा प्राप्त होगा। धनलाभ के योग रहेंगे। कोई क़ानूनी मामला परेशानी खड़ी कर सकता है।

कुंभ : बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मांसपेश‍ियों में खिंचाव हो सकता है।

मीनः पेट से सम्बंधित कोई विकार हो सकता है, अतः खाने पीने में एहतियात बरतें। लम्बे समय से चल रही कोई धन की समस्या हल हो सकती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment