Today Horoscope, 27 December 2023 : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 दिसम्बर, 2023 का राशिफल

Last Updated 27 Dec 2023 08:02:59 AM IST

Today Horoscope, 27 December 2023 : आपके लिए आज का दिन बुधवार, 27 दिसम्बर कैसा रहेगा आपके लिए। मेष, वृषभ और कर्क राशिवालों के लिए रहेगा आज का दिन खास।


दैनिक राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे तथा अपनी प्रतिभाओं को उजागर करेंगे।     

बृषभ : प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रयता से उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी।        

मिथुन : अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधों में अच्छी छबि बनाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन से अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है।    

कर्क : व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। अक्सर दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है।  विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।    

सिंह : नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व संकोच छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।      

कन्या : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी।         

तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। शंकाओं पर काबू रखें एवं ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।     

वृश्चिक : धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। वाकपटुता से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे।    

धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती हैं। अत: इस पर नियंत्रण रखें।   

मकर: भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निवर्हन संबंधी व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।

कुंभ : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।

मीन : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। धार्मिक एवं सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रिय होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment