Aaj Ka Rashifal 23 November : सिंह राशि के जातकों को अचानक मिलेगा पैसा, जानिए आज का राशिफल

Last Updated 23 Nov 2023 07:37:00 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 23 November In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 23 November

मेषः आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

बृषभः मकान जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे।

मिथुनः  नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्कः भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें, प्रेम प्रसंग को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी।

सिंहः पारिवारिक लोगो के साथ आनंद और खुशियों के पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी खान-पान का ध्यान रखे।

कन्याः कोई अच्छी खबर आपकी ख़ुशी बढ़ा सकती है। सेहत ठीक रहेगी, अगर कोई ब्लड प्रेसर के मरीज हैं, तो दवा समय से लें।

तुलाः अपनी सुख सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां और मजबूत होंगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा बना हुआ है।

वृश्चिकः  वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दिन के अंत में कुछ खर्च बढ़ सकता है। सेहत ठीक ठाक बनी रहेगी।

धनुः  जॉब से सम्बन्धित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। निजी सुखों में वृद्धि संभव है। अचानक गुप्त धन लाभ होगा।

मकरः व्यावसायिक लाभ के लिए नए श्रोत उपलब्ध हो सकते हैं। अहंकार का त्याग करें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कुंभः सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी।

मीनः  लव पार्टनर के साथ कही घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेंगी। खर्च भी बना रहेगा। शारीरिक थकबाट बनी रह सकती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment