Weekly Horoscope 6 to 12 November 2023 : 12 से 18 नवंबर 2023 तक इन राशियों के लिए बनेंगे शुभ योग, जानें सप्ताह के त्यौहार भी

Last Updated 12 Nov 2023 06:35:12 AM IST

साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि जानें सप्ताह के त्यौहार कौन-कौन से हैं।


साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 12 to 18 November 2023 : यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं पूर्ण करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूसों से दूर रहें।
वृषभ-लंबी दूरी की यात्रा का योग है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
मिथुन-इस सप्ताह मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु तत्पर होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोध संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है।   
सिंह-दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न पालें। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की  ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
कन्या-इस सप्ताह कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। विषम स्थिति में संयम से काम लें। सोमवार एवं मंगलवार को आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की  पूर्ति होने के आसार बनेंगे।       
तुला-इस सप्ताह अभिभावकों से भावनात्मक कष्ट संभव। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। भविष्य संबंधी नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को  शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।
वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलेगा। अनावश्यक कायां में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   
धनु-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ थोड़ा भविष्य को लेकर दुविधाग्रस्त होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं  शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मकर-रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। सामाजिक व्यस्तता रहेगी। बचकानापूर्ण व्यवहार पर नियंतण्ररखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ- कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे।  
मीन- किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों की सलाह लें। शिक्षा में कुछ चिंताएं रहेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों  से कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को खानपान में सावधान रहें।

सप्ताह के व्रत और त्योहार
13 नवम्बर-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या, सोमवती अमावस्या, बलि पूजा, बलि प्रतिपदा, भगवान महावीर निर्वाण दिवस (जैन), स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस, ऋषि बोधोत्सव, स्वामी दयानन्द निर्वाण दिवस, गौरी केदार व्रत। 14 नवम्बर-अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, गौ-क्रीड़ा, मार्गपाली (बंगाल), पं. जवाहरलाल नेहरु जयन्ती (बाल दिवस)। 15 नवम्बर-चित्रगुप्त पूजा, यम पूजा दीप दानादि, यमुना स्नान, कलम दावात पूजन, भैया दूज, श्री गुरु ग्रंथ साहब गुरयायी दिवस। 16 नवम्बर-हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरु। 17 नवम्बर-वैनायकी श्री गणोश चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति व्रत, सूर्य षष्ठी व्रात का प्रथम संयम, आकाश में दीपदान समाप्त। 18 नवम्बर-सौभाग्यवती पंचमी, पाण्डव पंचमी, ज्ञान पंचमी (जैन), सतगुरु श्री गोविन्द सिंह जोति जोत। 19 नवम्बर-सूर्य षष्ठी व्रत (डाल छठ), सायंकाल प्रथमाघ्र्य दान, अरुणोदयकाल में द्वितीयाघ्र्य दान, सूर्य षष्ठी व्रत का पारण।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment