बृहस्पतिवार, 24 नवम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 24 Nov 2022 07:24:15 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 नवम्बर, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 24 नवम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।                 
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।     
मिथुन : अच्छे कार्योंं द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। संबंधों में मधुरता लायें।         
कर्क : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के सहयोग से उत्साहित होंगे।            
सिंह : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।                 
कन्या : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा।            
तुला : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है।

वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। प्रियजनों का सन्निध्य मिलेगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे।            
धनु : क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों से कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करे। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।          
मकर : अपने स्वास्थ्य ख्याल रखें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अंदर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।        
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा।       
मीन : कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्या भाव को त्याग मन को सकारात्मक दिशा दें। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment