बुधवार, 8 जून, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 8 जून, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 8 जून, 2022 का राशिफल |
मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
बृषभ : कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव लाभ से वंचित करेगा। अत: इस स्वभाव को सुधारने का प्रयास करें।
मिथुन : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी।
कर्क : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
सिंह : अच्छी अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें।
मकर : सगे-संबंधों के बीच कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
कुंभ : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। रोजगार में नये लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : अपने लक्ष्य व कार्यक्षेत्र में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व दें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
Tweet![]() |