मंगलवार, 7 जून, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 7 जून, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 7 जून, 2022 का राशिफल |
मेष : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लायेंगी। घरेलू समस्याएं चिंतित करेंगी। नई युक्तियों से लाभ के नये साधन सुलभ होगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
मिथुन : निर्थक दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी हेतु चिंतित होंगे।
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रोजगार में परिश्रम हेतु मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। शिक्षा में समुचित प्रयत्न करें।
कन्या : काफी सारे अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वहपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य न करें।
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग मिलेगा। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : दूसरों की प्रगति से मन में ईर्ष्या भाव न पाले। भावना से उद्वेलित मन से गलतियां संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।
धनु : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मकर : जीवन में आ रही कठिनाइयों से मन में हीनता न पालें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।
कुंभ : कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी अवसर बनेंगे।
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
Tweet![]() |