बुधवार, 13 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 13 Apr 2022 12:25:10 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 13 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 13 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पारंपरिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी।
बृषभ : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच प्यार का संचार करें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन : अत्याधिक कार्यों के बोझ से आपना मन परेशान होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती नजर आयेंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है।
सिंह : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति हेतु मन परेशान होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक जगत की चकाचौंध आप प्रभावित होंगे। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
कन्या : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।

तुला : अपनी दिनचर्या को सुथार मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनाने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर : परिजनों से किसी भी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाये रखना ठीक नहीं है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
कुंभ : पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावी होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।
मीन : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment