मंगलवार, 12 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 12 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अत्याधिक बोलना प्रतिभा के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी नकारात्मकता से प्रभावित रहेंगे।
मिथुन : व्यवहार कुशलता छबि निखरेगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
कर्क : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। पुरानी स्थितियों में सुधार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा।
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। नये संबंधियों के सहयो से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। किसी नये क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं को नीरस करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह प्राप्त होगा।
वृश्चिक : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। घर में खुशहाली होगी।
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पुरानी बातों कों भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।
मकर : आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होगा। नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।
कुंभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।
मीन : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु लिए प्रयत्न तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Tweet![]() |