शनिवार, 9 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 9 अप्रैल, 2022 का राशिफल
![]() शनिवार, 9 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। समाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। जीवन
साथी का स्नेह मिलेगा।
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
मिथुन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रेरित करेंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंधी के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
कर्क : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर
आएंगी। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों
को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सामाजिक गतिबिधियों में आपकी
क्रियाशीलता बढ़ेगी।
धनु : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
मकर : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता का
भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कुंभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। भावनाओं पर नियंतण्ररख, अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। संतान संबंधी दायित्वों की
पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन में व्यय संभव। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
Tweet![]() |