10 से 16 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 10 Apr 2022 12:02:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 से 16 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


10 से 16 अप्रैल, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण वे तनाव का कारण बन सकता है। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। सुख-दुख तो सबके जीवन में आते रहते हैं। अत: आपको पूरी निष्ठा के साथ संलग्न रहना है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्तता का समय रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
वृषभ-ईश्वरीय आस्था से मन सुख-शांति की अनुभूति करेगा। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु भी ध्यान केंद्रित करें। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  
मिथुन-अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह सगे-संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     

कर्क-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। जल्दबाजी में काम करने से आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। इसे सुधारें। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा  निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय रहेगा।    
सिंह-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से परेशान होंगे। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित होगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
कन्या-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: वर्तमान समय के साथ समझौता करके ही चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। चापलूस प्रवृति के लोगों से दूर रहें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। अपने नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव।     
तुला-कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपने मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। आर्थिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर में व्यय का योग है।    
वृश्चिक-भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कायार्ें में आलस्य का त्याग करें।   
धनु-इस सप्ताह दूसरों की आलोचना या इधर की बात उधर न करें क्योंकि इससे आपकी छबि पर बुरा असर पड़ सकता है। आलस्य को त्यागें।
जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित रहेगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे।   
मकर-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। परिवार में कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होता नजर आएगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने मे असमर्थ होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।    
कुंभ-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष रहेंगी। इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। अत: हर स्थिति में मिलनसारिता बनाये रखें। रविवार एवं मंगलवार को घर में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिल रहा है।   
मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। एक तरफ परिवार में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।  मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय का पूर्ण उपयोग करकें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment