सोमवार, 4 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 4 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 4 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05:46, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:38, देहरादून-प्रात: 06:03, गोरखपुर-प्रात: 05:44, लखनऊ-प्रात: 05:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:40, काशी-सायं 18:15, कानपुर-सायं 18:27, पटना-सायं 18:07, देहरादून-सायं 18:38, गोरखपुर-सायं 18:15, लखनऊ-सायं 18:24 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 21:40, काशी-रात्रि 21:10, कानपुर-रात्रि 21:23, पटना-रात्रि 21:02, देहरादून-रात्रि 21:40, गोरखपुर-रात्रि 21:11, लखनऊ-रात्रि 21:21 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:55, काशी-प्रात: 07:36, कानपुर-प्रात: 07:45, पटना-प्रात: 07:27, देहरादून-प्रात: 07:49, गोरखपुर-प्रात: 07:33, लखनऊ-प्रात: 07:42 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 14, शक् संवत् 1944। चैत्र शुक्ल तृतीया, संवत् 2079, सौर (मीन) चैत्र मास की 22, प्रविष्टें। रमजान 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। बसंत ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया (03) अपराहन् 13:55 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र अपराह्न 14:29 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग प्रात: 07:43 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि पूर्ण भोगकर रात्रि 21:02 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रयोत्तर 02:50 बजे से, मन्वादि अरुणधति वत, गणगौरी पूजन, मनोरथ तृतीया, सौभाग्य सयन वत, शिव शक्ति पूजन, यायीजय योग सूर्योदय से अपराह्न 13:55 बजे तक।
मौसम: पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी। दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी। पूरे मध्य भारत में दिन में तेज धूप के साथ हवा भी चलेगी। दिन का मौमस काफी गरम रहेगा।
मेष: संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।
बृषभ: मह्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मिथुन: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
कर्क: जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें।
सिंह: मन को खराब विचारों से दूर रखें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है।
कन्या: अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है, वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता से प्रस्तुत करें।
तुला: अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
वृश्चिक: सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।
धनु: कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है। संवेदनशीलता पर नियंत्रण करें। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।
मकर: सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।
कुंभ: किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।
मीन: सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।
| Tweet![]() |