बृहस्पतिवार, 3 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 3 मार्च, 2022 का राशिफल |
मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
बृषभ : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में लाभ के आसार है। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक ब्यस्तता बढ़ेगी। आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधों में प्रभावी होंगे।
कर्क : रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लायेंगी। पारिवारिक चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनें। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं।
सिंह : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु आपकी सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
कन्या : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी।
तुला : सगे-संबंधियों के बीच ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रोजगार क्षेत्र में आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि संभव। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।
वृश्चिक : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे। निकट संबंधों में मधुर वाणी बोलें।
धनु : दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होंग। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल व सकुशल पूति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा।
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे मर्यादा का उल्लघंन न होने दें।
Tweet![]() |