बृहस्पतिवार, 8 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 Oct 2020 12:31:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 8 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 8 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक न पालें।         
बृषभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को सकुशल पूर्ण करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।         
मिथुन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव।           
कर्क : पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।          
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।        

कन्या : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना आपकी प्रगति का सूचक है।            
तुला : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती हैह। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।        
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।             
धनु : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव।         
मकर : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।          
कुंभ : नये दयित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।     
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। परिजनों का सान्न्निध्य प्राप्त होगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment