बुधवार, 7 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 Oct 2020 03:45:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 7 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 7 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। कुछ नयी सफलताओं से खुद की क्षमता का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।           
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति के आसार बनेंगे।        
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनने का प्रयास करें। घर में बैठे-बैठे आलस्य रहेगा।             
कर्क : क्रोध पर नियंत्रण करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगावें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें।    
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नित्य घर में खालीपन परेशान करेगा।           

कन्या : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीते हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का पूरा उपयोग करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख वर्तमान के साथ समझौता कर चलने का प्रयास करें।         
तुला : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। परिजनों के बीच सब कुछ समान्य जैसा माहौल होगा।
वृश्चिक : मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मकता की ओर केंद्रित करें। यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सामाजिक कार्यों की तरफ केंद्रित करेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें।     
धनु : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।              
मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों की बातों को महत्व दें। मन को कुछ रचनात्मक कार्यों में व्यस्त करें।   
कुंभ : बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। अपनी रचनात्मकता को सकारात्म रूप देने का प्रयास करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी।   
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान कहा जाएगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment