12 से 18 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 12 Jul 2020 03:17:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 से 18 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


12 से 18 जुलाई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष- मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। किसी महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य हेतु तत्पर होंगे। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित रहेगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। कुछ नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलताएं जल्द मिलेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।   

मिथुन-आपके अंदर अदभुत प्रतिभा है, जरुरत है तो मनोबल व धर्य बनाए रखने की। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्याओं का हल करेंगे। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी।  परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुिखत करेगी। नयी प्रतिभाओं का संचार होगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा ईर्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। बड़ों की बातों को बुरा न माने।  
सिंह-इस सप्ताह नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। संघर्ष के साथ नयी  सफलताओं के भी आसार हैं। संघर्ष के बीच जीवन की नयी  चुनौतियों भी रहेंगी। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु इनसे प्रभावित न हों। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध बनेंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वाताव6रण सुखद होगा।   
तुला-ऐसा तो कदापि नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में मजबूती के साथ कार्यरत रहें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने हेतु तत्पर होंगे। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों की ब्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। संवेदनशील मन किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय का योग है। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  
धनु-इस सप्ताह अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। बिना वजह दूसरों की आलोचना करने से छबि कुप्रभावित हो सकती है।  
अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लांछन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर-किसी भी काम में जल्दबाजी करना आपकी बड़ी कमी है। इसे सुधारें। परिवार को एकजुट रखने हेतु प्रयत्नशील होंगे। व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आकस्मिक जीविका संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंतित होंगे। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  
मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। गलत लोगों से दूरी बनायें। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment