शुक्रवार, 10 जुलाई, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Jul 2020 04:07:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 10 जुलाई, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 10 जुलाई, 2020 का राशिफल

मेष : भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।
बृषभ : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पिता के सहयोग से विषम स्थितियों में भी राहत मिलेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

सिंह : भावना प्रधान मन में रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कन्या : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
तुला : असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।       
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
कुंभ : कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। शासन-सत्ता में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment