8 से 14 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 08 Dec 2019 12:22:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 से 14 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल।


8 से 14 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय है। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।  
मिथुन-आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। वाणी पर संयम रखे और संबंधों में मधुरता लायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

कर्क-कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। आर्थिक प्रगति हेतु नये विचार आएंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बुकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि इससे छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति होगी।
सिंह-भविष्य को लेकर मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। आकस्मिक कोई नई आशा की किरण जगेगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
कन्या-कुछ देनदारियां आपको हतोत्साहित करेंगीपरन्तु आकस्मिक धनागम से उत्साहित होंगे। अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।   
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। भावनात्मक रिश्तों को लेकर आपका मन संजीदा होगा।  राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कायां में समय बर्बाद न करें।
वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
धनु-इस सप्ताह व्यस्तता पूर्ण रहेगा। सभी चिंताओं को छोड़ सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित हों। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने केंद्रित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से असंतुष्टि संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।    
कुंभ-अच्छी भावनाऐं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। संबंधों में मधुरता हेतु बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्तामें आपकी पकड़ मजबूत होगी। मुश्किल से मुश्किल स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें।  शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें
मीन-अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment