शनिवार, 7 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 07 Dec 2019 02:07:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 7 दिसम्बर, 2019 का राशिफल


शनिवार, 7 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:01, काशी-प्रात: 06:29, कानपुर-प्रात: 06:43, पटना-प्रात: 06:22, देहरादून-प्रात: 07:00, गोरखपुर-प्रात: 06:31 लखनऊ-प्रात: 06:41 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:24 काशी-सायं 05:07, कानपुर-सायं 05:16, पटना-सायं 04:58, देहरादून-सायं 05.167 गोरखपुर-सायं 05:03, लखनऊ-सायं 05:13 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 02.29, काशी-अप. 02.06, कानपुर-अप. 02.16, पटना-अप. 01.57, देहरादून-अप. 02.25, गोरखपुर-अप. 02.04, लखनऊ-अप. 02.14 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:06, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:40, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:52, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:31, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:03, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:39, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:49 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष 15, शक् संवत् 1940। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी, संवत् 2076, सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मास की 21, प्रविष्टें।  रवि-उस्सानी 09, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी अर्धरात्रियोत्तर 06:29 बजे तक तदन्तर एकादशी तिथि ही उदित रहेगी। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 01:29 बजे तक तदन्तर अिनी नक्षत्र शुरु। व्यातिपात योग सायं 05:05 बजे तक तदन्तर वरीयान योग शुरु। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रियोत्तर 01:29 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त अर्धरात्रियोत्तर 01:28 बजे।दशमी। 
मौसम : पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरने की आशंका है। उत्तरीय मैदानी इलाकों में भारी ठंड और कोहरा बढ़ेगा। दक्षिण समुद्र तटीय क्षेत्रों में वष्रा संभव।

मेष : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 
बृषभ : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। व्यवसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।       
कर्क : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।            
सिंह : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे   
कन्या : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
तुला : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता लाएगा।     
वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति करेंगे।    
धनु : भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।           बड़े लोगों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। 
मकर : रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
कुंभ : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। किसी श्रेष्ठान के प्यार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
मीन : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। नये संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment