बृहस्पतिवार, 10 जनवरी, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Jan 2019 05:49:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 जनवरी, 2019 का राशिफल/पंचांग।


बृहस्पतिवार, 10 जनवरी, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:15, काशी-प्रात: 06:45, कानपुर-प्रात: 06:58, पटना-प्रात: 06:37, देहरादून-प्रात: 07:15, गोरखपुर-प्रात: 06:46, लखनऊ-प्रात: 06:56 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:41, काशी-सायं 17:25, कानपुर-सायं 17:33, पटना-सायं 17:16, देहरादून-सायं 17:34, गोरखपुर-सायं 17:21, लखनऊ-सायं 17:30 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10:02, काशी-प्रात: 09:34, कानपुर-प्रात: 09:46, पटना-प्रात: 10:01, देहरादून-प्रात: 08:46, गोरखपुर-प्रात: 09:34, लखनऊ-प्रात: 09:44 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात 09:27, काशी-रात 09:07, कानपुर-रात 09:17, पटना-रात 09:22, देहरादून-रात 09:36, गोरखपुर-रात 09:04, लखनऊ-रात 09:14 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय पौष 20, शक् संवत् 1940। पौष शु्क्ल चतुर्थी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 27, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 03, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी सायं 17:22 बजे तक तदन्तर पंचमी तिथि शुरु। शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 05:54 बजे तक तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरु। व्यतिपात योग अर्धरात्रियोत्तर 06:29 बजे तक तदन्तर वरीयान योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुंभ राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा समाप्त सायं 17:22 बजे तक (भूलोक), वैनायकी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, रवियोग शुरु अर्धरात्रियोत्तर 05:54 बजे से, बुध अस्त पूर्व में पूर्वा. 11:27 बजे से, बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रात: 07:09 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और कोहरे का प्रकोप रहेगा। उत्तर पर्वतीय के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। उत्तरीय मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंड और कोहरे में आकस्मिक वृद्धि होगी।



मेष : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मकता लाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक को न पालें।    
बृषभ : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक साधन में व्यय संभव।
कर्क : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
सिंह : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
कन्या : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीविका में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।    
तुला : कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहति करेंगी। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित ब्यवस्था में मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पुराने संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
धनु : श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। आवेश पर नियंत्रण रखें। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक संबंधों में वाक्यपटुता गरिमा में वृद्धि करेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।
मीन : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं मन प्रभावित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment