Jharkhand: गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद

Last Updated 24 Sep 2025 11:04:51 AM IST

झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।


झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक वन क्षेत्र में हुई।

महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।
 

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment