देखें मंगलवार, 25 दिसम्बर, 2018 का राशिफल

Last Updated 25 Dec 2018 02:57:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 25 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।




मंगलवार, 25 दिसम्बर, 2018 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:11, काशी-प्रात: 06:40, कानपुर-प्रात: 06:54, पटना-प्रात: 06:33, देहरादून-प्रात: 07:11, गोरखपुर-प्रात: 06:42, लखनऊ-प्रात: 06:52 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:30, काशी-सायं 05:14, कानपुर-सायं 05:23, पटना-सायं 05:05, देहरादून-सायं 05:23, गोरखपुर-सायं 05:10, लखनऊ-सायं 05:19 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात 08:30, काशी-रात 08:11, कानपुर-रात 08:21, पटना-रात 08:02, देहरादून-रात 08:23, गोरखपुर-रात 08.08, लखनऊ-रात 08.18 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 09:28, काशी-प्रात: 08:57, कानपुर-प्रात: 09:11, पटना-प्रात: 08:49, देहरादून-प्रात: 09:27, गोरखपुर-प्रात: 08:58, लखनऊ-प्रात: 09:09 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तकर्। राष्ट्रीय पौष 04, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण तृतीया, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 11, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 17, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष तृतीया अप. 13:48 बजे तक तदन्तर चतुर्थी तिथि शुरु। पुष्य नक्षत्र अप. 15:55 बजे तक तदन्तर ओषा नक्षत्र शुरु। वैधृति योग रात 09:49 बजे तक, विष्कुम्भ योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 01:48 बजे तक (भूलोक), संकष्टी श्रीगणोश चतुर्थी व्रत, चन्द्रोदय रात 08:11 बजे, क्रिसमस डे (बड़ा दिन), महामना मालवीय जयन्ती (अंग्रेजी तिथि से), साधु टीएल वासवानी जन्म दिन (सिन्धी), स्थायीजय योग अप. 01:48 बजे से अप. 03:55 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग अप. 03:55 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक। 
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में में ठंड व कोहरा रहेगा तथा कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। पूर्वोत्तरीय तराई क्षेत्रों में रात्रि में ठंड व कोहरा रहेगा।



मेष : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलने के आसार बनेंगे। रोजगार में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा।     
मिथुन : मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बढ़ायें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी।     
कर्क : नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि का प्रयोग सावधानी से करें। अविवाहितों का विवाह तय होने की संभावना है। भविष्य बेहतर बनाने हेतु प्रयत्नशील होंगे।      
सिंह : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनायेें। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।        
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।        
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
वृश्चिक : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अनावश्यक वाद-विवाद से दूर ही रहें।
धनु : जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका में किसी नये कार्य के शुरुआत से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। जरूरी कार्य में आलस्य न करें।
मकर : घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। 
कुंभ : गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
मीन : ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय जाया करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment