Noise की नई स्मार्ट वॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Last Updated 18 Nov 2023 12:06:02 PM IST

Noise ColorFit Pro 5 Launched : Noise कंपनी ने भारतीय मार्केट में नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Pro 5 लॉन्च कर दी है।


Noise ColorFit Pro 5

Noise ColorFit Pro 5 Launched : ये एक ( Noise ColorFit Pro 5) एक ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है जिसकी बैटरी लाइफ सात दिनों तक की बताई जा रही  है। इस स्मार्टवॉच में इमरजेंसी SOS फीचर के साथ IP68 वॉटर और डस्ट रेस्सिटेंट मौजूद हैं। इसे आप एक्सरसाइज या जिम  करते समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए बताते हैं आपको Noise ColorFit Pro 5 स्मार्टवॉच की खासियत, कीमत और फीचर्स ।
 
Noise ColorFit Pro 5 Price in india
Noise ColorFit Pro 5 स्‍मार्टवॉच को आप 3,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें आपको मेटल स्‍ट्रैप मिलेगी जो दो कलर में है एलीट रोज गोल्ड और एलीट ब्लैक। इसके साथ ही आप चाहें तो इसे लेदर स्‍ट्रैप में भी खरीद सकते हैं। लेदर स्पैट में क्‍लासिक ब्‍लू और क्‍लासिक ब्राउन के ऑप्‍शन दिए गए हैं। सिल‍िकॉन स्‍ट्रैप भी कंपनी ने पेश किए हैं। इस स्मार्टवॉच को 20 नवंबर 2023 की दोपहर 12 बजे से नॉइज (Noise ) की वेबसाइट से खरीद सकते हैं इसके साथ ही  Amazon.in के जरिए भी इसे खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि पहले 500
कस्‍टमर्स को पांच सौ रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर मिलेगा।

Noise ColorFit Pro 5 features and specifications
इस स्मार्टवॉच का डायल चौकोर आकार में है।
1.85 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन है।
Noise ColorFit Pro 5 में ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है।
ब्‍लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है।
इसमें 1.85 इंच का ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्‍प्‍ले है।
डिस्‍प्‍ले का रेजॉलूशन 390 x 450 पिक्सल है।
बैटरी लाइफ 7 दिन तक की है।
इस स्मार्टवॉच में नोटिफ‍िकेशन, रिमांडर, अलार्म आदि ऑप्शन्स मिलेंगे।
फोन का कैमरा और म्‍यूजिक को भी इसमें कंट्रोल किया जा सकता है।
 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
 दिल की धड़कन को 24×7 मॉनिटर करेगी।
 ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल मापती है।
 नींद को ट्रैक करती है।
 Noise fit ऐप के साथ कनेक्‍ट करके यूजर्स कई और फीचर्स को इस्‍तेमाल कर पाएंगे।
 

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment